लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज 12 नवंबर को भारतीय बाजार में अपनी नई AMG C 63 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, इसमें सबसे शक्तिशाली 4 सिलेंडर इंजन मिलेगा जिसमें हाइब्रिड तकनीक कंपनी के F1 डिवीजन से ली गई है। मर्सिडीज AMG C 63 S E परफॉर्मेंस में AMG डायनेमिक सिलेक्ट सिस्टम भी हैं, जो ड्राइवरों को 8 अलग अलग ड्राइविंग मोड में से चुनने की अनुमति देता है साथ ही यह गाड़ी भारतीय बाजार में ऑडी RS 5 से मुकाबला करेगी।
मर्सिडीज बेंज इंडिया ने घोषणा की है कि वह 12 नवम्बर 2024 को F1 इंस्पायर्ड AMG C 63 S E परफॉर्मेंस लॉन्च करेगी, दुनिया के सबसे पॉवरफुल 4 सिलेंडर इंजन के रूप में नई मर्सिडीज AMG C 63 S E परफॉर्मेंस को कंपनी के F1 डिवीजन से ली गई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है, इसके अलावा AMG C 63 S E परफॉर्मेंस दुनिया का पहला सीरीज प्रोडक्शन इंजन है जिसे इलेक्ट्रिक एग्जॉस्ट गैस टर्बोचार्जर के साथ जोड़ा गया है।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि नया मॉडल इस साल कंपनी का भारत में अंतिम लॉन्च होगा, मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अब तक 2024 में कुल 13 उत्पाद लॉन्च किए हैं जिनमें नई E class, GLS, EQS, SUV और कई अन्य मॉडल शामिल हैं।
Mercedes AMG C 63 S E का डिजाइन:
डिजाइन देखें तो AMG C 63 S E परफॉर्मेंस के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में AMG विशिष्ट एलिमेंट्स दिए गए होंगे, इसके अलावा 19 इंच या वैकल्पिक 20 इंच के पहियों के साथ C क्लास की तुलना में 76mm चौड़ा फ्रंट व्हील आर्क मिलता है। यह वर्टिकल स्लैट्स और एक्टिव शटर AMG ग्रिल के साथ आयेगी, जो इंजन की कूलिंग आवश्यकता के आधार पर खुलता या बंद होता है।
केबिन में ऑल ब्लैक थीम के साथ बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा है।
Mercedes AMG C 63 S E का परफॉर्मेंस:
मर्सिडीज AMG ने C 63 S E परफॉर्मेंस में रियर एक्सल पर स्थित एक इलेक्ट्रिक मोटर और एक फ्रंट माउंटेड इंजन है जो सभी चार पहियों को पॉवर देता है, इस सेटअप के परिणामस्वरूप संयुक्त रूप से 661hp की पॉवर और 1,000 Nm से ज्यादा का टॉर्क जनरेट होती है।
मर्सिडीज AMG C 63 S E परफॉर्मेंस में AMG डायनेमिक सिलेक्ट सिस्टम भी है, जो ड्राइवरों को 8 अलग अलग ड्राइविंग मोड में से चुनने की अनुमति देता है, इनमें से एक मोड इलेक्ट्रिक ओनली लॉन्च हो सकता है, जो कि 0 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
Mercedes Benz इंडिया की AMG लाइनअप:
मर्सिडीज भारत में अपने AMG लाइनअप का विस्तार किया है, कंपनी का दावा है कि प्रदर्शन और टॉप एंड वाहन संभावित खरीददारों से बढ़ती रुचि देख रहे हैं, वर्तमान में मर्सिडीज देश में कुल 9 AMG मॉडल पेश करती है, इनमें से अधिकांश CBU यूनिट हैं, हालांकि इनमें से कुछ के लिए लोकली असेंबल भी की गई है, इनमें से AMG GLC 43 4Matic coupe भारत में स्थानीय रूप से असेंबल होने वाली पहली AMG थी और इसे 2020 में लॉन्च किया गया था।
Mercedes AMG C 63 S E का इंटीरियर:
वैसे तो दिखने में AMG 6 class में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इंटीरियर में कुछ सूक्ष्म बदलाव किए गए हैं, उदाहरण के लिए अब इसमें एक नया ऑफ रोड कॉकपिट है, जो ड्राइवर और सेंट्रल मल्टीमीडिया डिसप्ले दोनों में ऑफ रोड ड्राइविंग के लिए जरूरी जानकारी का अवलोकन प्रदान करता है इसमें वाहन की स्थिति, कंपास, ऊंचाई, स्टीयरिंग एंगल, टायर प्रेशर और तापमान के साथ साथ डिफरेंशियल लॉक की स्थिति भी शामिल है।