आज 1 सितंबर से हो गया नया ट्रैफिक नियम लागू, जानें क्या हैं नए नियम:

Durga Pratap
6 Min Read

आज 1 सितंबर 2024 से भारत में दो पहिया वाहन चालकों के लिए कई नए यातायात नियम लागू कर दिए गए हैं और इन नियमों का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं को कम करना है, नए नियमों के तहत हेलमेट पहनना, गति सीमा का पालन करना और शराब पीकर वाहन ना चलाना होगा। साथ ही इन नियमों के उल्लंघन पर अब पहले से कहीं अधिक जुर्माना लगाया जाएगा और कुछ मामलों में लाइसेंस निलंबन तथा जेल की सजा का भी प्रावधान किया गया है, इस वजह से सभी दो पहिया वाहन चालकों के लिए इन नए नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है, तो आइए आपको बताते हैं यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानें और जानें कि किस तरह से है हमारी सुरक्षा और कानून का पालन करने में मदद करेंगे।

क्या है नए यातायात नियम 2024 की मुख्य बातें:
1.हेलमेट पहनना अनिवार्य:

अब दो पहिया वाहन चालक के साथ साथ पीछे बैठने वाले यात्री भी हेलमेट पहनना जरूरी है, अब केवल ISI मार्क वाले हेलमेट ही मान्य होंगे। बिना हेलमेट पकड़े जाने पर 1,000 रुपए का जुर्माना और 3 महीने के लिए लाइसेंस निलंबन का प्रावधान है।
बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 5,000 रुपए का जुर्माना लिए जायेगा, तीन सवारी बैठने पर 1,000 रूपए का जुर्माना लिया जाएगा और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने पर 5,000 रूपए का जुर्माना लिया जायेगा साथ ही यातायात संकेतों का उल्लंघन करने पर 1,000 से 5,000 रुपए तक का जुर्माना लिया जायेगा।

हेलमेट से संबंधित कुछ नए नियम:
दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले यात्री दोनों दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है, केवल ISI मार्क वाले हेलमेट ही मान्य होंगे और बिना ISI मार्क वाले हेलमेट पहनने पर जुर्माना लगेगा। हेलमेट का चिन स्ट्रैप हमेशा बंद होना चाहिए साथ ही हेलमेट का आकार सही होना चाहिए और सिर पर ठीक से फिट होना चाहिए साथ ही रात में चमकदार या परावर्तक हेलमेट पहनना अधिक सुरक्षित माना जाता है।

हेमलेट ना पहनने पर जुर्माना की राशि क्या होगी:
पहली बार हेलमेट ना पहनने पर जुर्माना की राशि 1,000 रुपए होगी, वहीं दूसरी बार हेलमेट ना पहनने पर जुर्माना की राशि 2,000 रुपए होगी और तीसरी बार हेलमेट ना पहनने पर जुर्माना की राशि 3,000 रुपए होगी साथ ही लाइसेंस भी निलंबित कर दिया जायेगा।

शराब पीकर वाहन चलाने पर क्या प्रतिबंध:
1.शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 10,000 रुपए का जुर्माना लिया जायेगा या 6 महीने की जेल भी ही सकती है या फिर दोनों हो सकते हैं।

2.दूसरी बार पकड़े जाने पर 15,000 रुपए का जुर्माना देना होगा या फिर 2 साल की जेल हो सकती है या दोनों ही हो सकते हैं।

3.शराब की मात्रा 30mg/100ml से अधिक पाए जाने पर ही कार्यवाही की जायेगी साथ ही पुलिस अधिकारी ब्रेथ एनालाइजर से जांच भी कर सकते हैं लेकिन जांच से इंकार करने पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है।

ओवर स्पीड और गति सीमा से संबंधित नियम:
1.शहरी क्षेत्रों में दो पहिया वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 50km/ph निर्धारित करी गई है।

2.हाईवे पर ये सीमा 80km/ph तक की हो सकती है।

3.स्कूल और अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में गति सीमा 30km/ph तक सीमित की गई है।

4.गति सीमा का उल्लंघन करने पर 1,000 से 2,000 रूपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

5.बार बार उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जायेगी।

लाइसेंस और बीमा से जुड़े क्या नियम हैं:
1.बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाने पर 5,000 रुपए का लिया जायेगा।

2.लाइसेंस की समय सीमा खत्म होने के बाद भी वाहन चलाने पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगेगा।

3.बिना बीमा के वाहन चलाने पर पहली बार 2,000 रुपए और दूसरी बार 4,000 रुपए जुर्माना लिया जायेगा।

4.नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर वाहन मालिक पर 25,000 रुपए का जुर्माना लिया जायेगा और 3 साल की जेल का प्रावधान है।

यातायात संकेतों और नियमों का पालन कैसे करें:
1.लाल बत्ती पार करने पर 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक का जुर्माना लिया जायेगा।

2.नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने पर 500 रूपए का जुर्माना लिया जायेगा।

3.गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1,000 रूपए का जुर्माना लिया जायेगा।

4.नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने पर 500 रूपए का जुर्माना लिया जायेगा।

5.एंबुलेंस को रास्ता ना देने पर 10,000 रुपए का जुर्माना लिया जायेगा।

मोबाइल फोन या अन्य गैर कानूनी गतिविधियां के नियम:
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का का इस्तेमाल करने पर 5,000 रुपए का जुर्माना लिया जायेगा साथ ही बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के सेल्फी लेने पर 1,000 रुपए का जुर्माना लिया जायेगा और वहां चलाते समय धूम्रपान करने पर 1,000 रुपए का जुर्माना लिया जायेगा।

नए नियमों का क्या महत्व है और क्या लाभ हैं?
इससे सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में कमी आयेगी साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। वाहन चालकों में अनुशासन और जुम्मेदारी की भावना विकसित होगी तथा यातायात उल्लंघन के मामलों में कमी आयेगी और यात्रों की सुरक्षा में वृद्धि होगी और सामाजिक जागरूकता में वृद्धि होगी।

Also read :आपके Car की बैटरी हो जाए डाउन तो कैसे करें स्टार्ट, जानें तरीके:

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *