Mahindra XUV 3XO का वेटिंग पीरियड पहुंचा 1 साल आगे, जानें क्या हैं खूबियां:

Durga Pratap
5 Min Read

Mahindra XUV 3XO अप्रैल 2024 में मार्केट में लॉन्च की गई थी और इस कार की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपए रखी गई, महिंद्रा ने हाल ही में इस कार की स्टार्टिंग प्राइस में 30 हजार रुपए का इजाफा भी किया है, लेकिन इस गाड़ी की कीमत बढ़ने के बावजूद डिमांड में कमी नहीं हुई है, इस कार का क्रेज लॉन्चिंग के वक्त से ही छाया हुआ है, अब महिंद्रा XUV 3XO का वेटिंग पीरियड एक साल तक पहुंच गया है और इसका मतलब ये है कि अगर आप इस धनतेरस ये गाड़ी बुक करते हैं तो अगली दिवाली पर इस गाड़ी की चाबी आपके हाथ में आ पाएगी।
Mahindra XUV 3XO की बिक्री निश्चित रूप से इसके पुराने मॉडल XUV300 की तुलना में ज्यादा हैं, क्योंकि अपने सर्वश्रेष्ठ वित्तीय वर्ष FY2023 में XUV300 ने औसत मासिक बिक्री केवल 5,000 यूनिट से ज्यादा दर्ज की थी जबकि पिछले 6 महीनों में XUV3XO औसतन प्रति माह 8,400 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हासिल कर रही है, इस डिमांड से इस SUV का वेटिंग पीरियड भी बढ़ गया है, हालांकि एसयूवी की डिलीवरी टाइमलाइन चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करती है।

Mahindra XUV 3XO ने XUV 300 को पीछे छोड़ा:
महिंद्रा XUV 3XO को लॉन्च हुए छह महीने ही हुए हैं, इन छह महीनों में इस गाड़ी ने महिंद्रा XUV 300 को भी पीछे छोड़ दिया है, महिंद्रा की मोस्ट पॉपुलर कार XUV 300 के नाम हर महीने 5000 यूनिट्स की सेल का रिकॉर्ड था, वहीं XUV 3XO ने बिक्री के मामले में इस गाड़ी को भी पछाड़ दिया है, पिछले महीनों में महिंद्रा XUV 3XO की औसतन हर महीने 8,400 यूनिट्स की सेल हुई है।

Mahindra XUV 3XO का वेटिंग पीरियड:
महिंद्रा XUV 3XO का वेटिंग पीरियड बढ़ता ही जा रहा है, महिंद्रा की इस गाड़ी में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड इसके एंट्री लेवल पेट्रोल वेरिएंट का हो गया है, जो कि एक साल तक पहुंच गया है जबकि इसके एंट्री लेवल डीजल वेरिएंट के लिए कोई वेटिंग पीरियड नहीं है, XUV 3XO में सबसे कम वेटिंग पीरियड AX7 और AXL वेरिएंट का है, इसके पेट्रोल वेरिएंट के लिए गाड़ी बुक कराने के बाद केवल दो महीने का इंतजार करना होगा, जबकि इस मॉडल के डीजल वेरिएंट के ये इंतजार केवल एक महीने का है।

Mahindra XUV 3XO के कलर ऑप्शंस और लुक:
महिंद्रा XUV 3XO रेड, व्हाइट, येलो समेत 8 आकर्षक कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, XUV 3XO लुक और डिजाइन के मामले में काफी जबरदस्त है, इसमें बोल्ड और एथलेटिक सिलहुट दिया गया है, जिसमें ग्रिल और एलईडी हैडलैंप्स, एलईडी डीआरएल और एलईडी फॉगलैंप्स पर पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है, इसके रियर में इनफिनिटी एलईडी टेललैंप दिए गए हैं जो कि कनेक्टिंग लाइटिंग बार के साथ काफी आकर्षक दिखती है इसमें 17 इंच की अलॉय व्हील दी गई है।

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स:
फीचर्स के मामले में सेगमेंट की बाकी गाड़ियों के मुकाबले काफी एडवांस रखा गया है, इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 10.25 इंच की दो दो स्क्रीन, हरमन कार्डन का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, एंप्लीफायर और सब वूफर, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर से लैस 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, वायरलेस चार्जर, रियर सीट के लिए आर्मरेस्ट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट समेत काफी सारी खूबियां हैं।

Mahindra XUV 3XO का परफॉर्मेंस और कीमत:
इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जिससे 111hp की पॉवर मिलती है, इसमें 1.2 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल का वेरिएंट भी मौजूद है जिससे 31hp की पॉवर मिलती है वहीं इस गाड़ी में 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया जाता है, जिससे इस कार को 117hp की पॉवर मिलती है, महिंद्रा XUV 3XO की कीमत बढ़ने के बाद इस कार की एक्स शोरूम प्राइस 7.79 लाख रुपए हो गई है वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 15.49 लाख रुपए हो गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *