Tata Tiago EV की बिकी 50,000 यूनिट, जानें क्या हैं इसकी खूबियां:

Durga Pratap
5 Min Read

ऑटो कंपनियों के पहले EV मॉडल में से एक टाटा टियागो EV ने एक माइलस्टोन हासिल किया है, टाटा ने ये दावा किया है कि यह गाड़ी देशभर में 50,000 ग्राहकों के घरों तक पहुंचाई का चुकी है, Nexon EV, Tiago EV, X-Pres T, Punch EV और सबसे हाल ही में लॉन्च हुआ मॉडल Curve EV, टाटा के पांच इलेक्ट्रिक वाहन हैं जो बाजार में इस वक्त मौजूद हैं, टियागो EV को सबसे पहले भारतीय मार्केट में सितंबर 2022 में पेश किया गया था, आपको बता दें कि अगले साल तक Harrier EV, सफारी EV, Avinya और Sierra EV इनमें शामिल हो जाएंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि टाटा टियागो EV के चार अलग अलग मॉडल हैं जिनमें XE, XT, XZ+ और XZ+LUX जो कि टील ब्लू, डेटोना ग्रे, ट्रॉपिकल मिस्ट, प्रिस्टीन व्हाइट और मिडनाइट प्लम जैसे अलग अलग रंगों में इन गाड़ियों में उपलब्ध है।

Tata Tiyago की शुरुआत कैसे हुई:
टाटा टियागो टाटा की एक हैचबैक गाड़ी है जो कि इनकी 2016 की बाजार वापसी की आधारशिला के रूप में काम करती है और यही नहीं बल्कि वर्तमान में भी ये कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक है, टाटा टियागो भारत में सबसे भरोसेमंद और सबसे सुरक्षित हैचबैक में से एक है क्योंकि ये स्टाइलिश ही नहीं बल्कि पॉवरफुल डिजाइन के साथ आती है, और इसमें बेहतरीन सुविधाएं और बेहतर सुरक्षा भी है।

Tata Tiyago की विशेषताएं:
Tata Tiyago EV की कीमत 7.99 लाख रुपए एक्स शोरूम से होती है और चुने गए वेरिएंट के आधार पर 11.49 लाख रुपए तक जाती है, टाटा मोटर्स ने तत्काल प्रभाव से टियागो ईवी की कीमतों में भी कमी की है, वेरिएंट के आधार प कीमतों में 70,000 रुपए तक की कमी की है, टाटा टियागो ईवी कार की ड्राइविंग रेंज 250 से 315 किलोमीटर है और इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है, कार में 5 सीटर क्षमता है जो इसे मिड साइज कॉम्पैक्ट वाहन ऑप्शंस में से एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।
Tata Tiago EV की बैटरी क्षमता 19.2 से 24kWh के बीच है, पहला कॉम्बो 60hp से 110Nm का टॉर्क पैदा करता है जबकि दूसरा 74bhp और 114Nm का टॉर्क पैदा करता है, टाटा टियागो EV की 19.2 kWh के लिए 250 किलोमीटर और 24kWh मॉडल के लिए 315 किलोमीटर रेंज का दावा किया गया है, वेरिएंट के आधार पर कार 3.3kWh या 7.2kWh होम चार्जर के साथ आती ही।

Tata Tiyago EV में मौजूद हैं 8 स्पीकर:
इस कार के फ्रंट में दमदार कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, टाटा ने नई ईवी के इंटीरियर को भी काफी आकर्षक बनाया है, यहां ग्राहकों को गियर नॉब नहीं मिलेगा और पैडल भी सिर्फ ब्रेकिंग और एक्सेलरेशन के लिए है, टाटा Tiyago EV में 8 स्पीकर्स दिए गए हैं और सुविधा के लिए कार के केबिन में हरमन का इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है और सुविधा के लिए कार के केबिन में हरमन का इन्फोटेनमेंट सिस्टम स्थापित किया गया है और इस कार की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रूपए से शुरू होती है और 11.89 लाख रुपए तक जाती है।

Tata Tiyago EV के वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शंस:
कंपनी ने टाटा टियागो EV को सितंबर 2022 में लॉन्च किया था, टियागो EV को 4 वेरिएंट में खरीदा जा सकता है, इसमें XE, XT, XZ+ और XZ+ Lux शामिल हैं, ग्राहक इसे 5 कलर ऑप्शन में सिलेक्ट कर सकते हैं, इसमें टील ब्लू, डिटोना ग्रे, ट्रॉपिकल मिस्ट, प्रिस्टीन व्हाइट और मिडनाइट प्लम शामिल हैं, कंपनी ने इसके मॉडल में कुछ अपडेट भी किए हैं, अब इसमें कोई रेगुलर क्रोम टाटा लोगो नहीं मिलता, इसे न्यू 2D टाटा लोगो से बदल दिया गया है, ये फ्रंट ग्रिल, टेलगेट और यहां तक कि स्टीयरिंग व्हील पर भी देखा जा सकता है।

Tata Tiyago EV का डायमेंशन:
इस बार के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3769mm की है, इसकी चौड़ाई 1677mm की है और इसकी ऊंचाई 1536mm की है।

Also read : Tata Punch को खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, बनी बिक्री में नंबर वन कार, जानें क्या हैं खूबियां:

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *