Mercedes Benz G63 AMG गहरे पानी में भी दौड़ेगी बिना रुके, जानें इसकी खूबियां:

Durga Pratap
4 Min Read

Mercedes Benz ने भारत में नई AMG G63 फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 3.60 करोड़ रुपए एक्स शोरूम से शुरू होती है और ये नई AMG G63 फेसलिफ्ट माइक्रो कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आयेगी, नई मर्सिडीज बेंज कुछ फीचर्स से लैस है साथ ही ये एसयूवी 700mm गहरे पानी में भी दौड़ सकती है तो आइए आपको बताते हैं कि इस एसयूवी में क्या कुछ होगा खास।

Mercedes AMG G63 फेसलिफ्ट में क्या है नया:
इसके बदलाव की बात करें तो इसकी डिजाइन में हल्का बदलाव देखने को मिलता है साथ ही इसके फ्रंट बंपर को अपडेट किया गया है, जिसमें लंबा स्लैट्स, रेडिएटर ग्रिल पर डार्क क्रोम फिनिश मिलता है, इसके अलावा A पिलर्स को थोड़ा सा गोल किया गया है, इसके पीछे एक ऑप्शनल कार्बन फाइबर से बना स्पेयर व्हील कवर मिलता है, G क्लास में अब पहली बार कीलेस एंट्री और गो फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Mercrdes AMG G63 का पॉवरट्रेन:
Mercedes G Class फेसलिफ्ट में अब माइल्ड हाइब्रिड पॉवरट्रेन मिलता है, AMG G63 में अब M177 3,982cc V8 इंजन में 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलोजी मिलती है, यह 585hp की पॉवर और 850Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, यह माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से अतिरिक्त 22hp का बूस्ट है, यह पैडल शिफ्टर्स के साथ 9 स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है।

Mercedes AMG G63 में मिलेगी डुअल 12.3 इंच की स्क्रीन:
नई जी क्लास को अंदर की तरफ भी एक बड़ा अपग्रेड मिलता है, सभी मॉडलों में AMG G63 भी शामिल है, जिसमें एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो जीएलएस फेसलिफ्ट पर देखा जाता है, इसका मतलब है कि इसमें ड्राइवर के डिस्प्ले और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए डुअल 12.3 इंच की स्क्रीन मिलती है जिसका अर्थ है कि इंफोटेनमेंट सिस्टम अब पहली बार टचस्क्रीन है और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है, इसमें 18 स्पीकर, 760 वाट बर्मस्टर साउंड सिस्टम और एक नया 3 स्पोक एएमजी परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है।
इसके डैशबोर्ड के बीच में ऑफ रोड कंट्रोल सेंटर को भी प्रमुख कार्यों तक आसान पहुंच देने के लिए फिर से तैयार किया गया है, इसमें टेंपरेचर कंट्रोल कप होल्डर और एक वायरलेस मोबाइल चार्जर भी मिलता है।

Mercedes AMG G63 4.3 सेकंड में पकड़ेगी 0-100kph की रफ्तार:
AMG G63 में अब एक ऑप्शनल AMG एक्टिव राइड कंट्रोल भी मिलता है, जो मर्सिडीज का हाइड्रोलिक, एंटी रोलबार फ्री सस्पेंशन टेक है जिसने AMG SL 63 पर अपनी शुरुआत की, यह AMG परफॉर्मेंस पैकेज पर मानक के रूप में आती है, इसकी टॉप स्पीड 240kph तक बढ़ सकती है, मर्सिडीज बेंज इंडिया के अनुसार अपडेटेड AMG G63 4.3 सेकंड में 0 से 100kph की रफ्तार पकड़ सकती है और ये एसयूवी पहली बार लॉन्च कंट्रोल फंक्शन भी प्राप्त करती है।

Mercedes AMG G63 की ऑफ रोडिंग क्षमता:
इसमें 229mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, इसके अलावा ये एसयूवी 700mm की पानी की गहराई में दौड़ सकती है, AMG G63 में अब सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के साथ ऑप्शनल 22 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *